गायघाट: हरखौली गांव: बागमती नदी में नहाते समय लापता हुए किशोरों का 24 घंटे बाद भी नहीं चला पता, गांव में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड अंतर्गत बेनीबाद थाना अध्यक्ष के हरखौली में नहाने के दौरान बागमती नदी में लापता हुए दो किशोरों की घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद, सोमवार दोपहर एक बजे तक कोई पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की दो टीम नदी में लगातार खोजबीन में जुटी हुई है।