पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का किया उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार की सुबह 10:30 बजे नवनिर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन किया। इस एलिवेटेड सड़क के चालू होने से राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में आना-जाना भी अब बेहद आसान हो जाएगा।