परसौनी: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत आक्रोशित लोगों ने मुख्य चौक पर सड़क को किया जाम
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने के बाद आक्रोशित लोगों ने परसौनी थाना क्षेत्र के मुख्य चौक पर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीम डीएसपी ने किसी तरह लोगों को शांत करवा कर जाम को खुलवाया।