कोंडागांव: लखपति दीदी पहल को गति देने के लिए आयोजित की गई आईएफसी कार्यशाला, महिला किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत लखपति दीदी पहल के तहत इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) संबंधी जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन चिखलपुटी स्थित उड़ान महिला कृषक उत्पादक कंपनी में किया गया। बैठक में चयनित 61 गांवों की महिला किसानों को मुर्गी पालन, सब्जी एवं मक्का उत्पादन से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।