इंदौर: चंदन नगर थाने में एक प्लॉट को तीन लोगों को बेचने का मामला दर्ज, पुलिस जांच कर रही है, दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है
Indore, Indore | Jan 22, 2025 इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में दिलचस्प मामले में एक ही प्लॉट को तीन अलग-अलग व्यक्तियों को बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है और अब जांच में जुटी हुई है। जिसमें पुलिस ने अब तक फरियादी के बयान और दस्तावेजों का परीक्षण शुरू कर दिया है। जांच के दौरान पुलिस धोखाधड़ी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है।