इंदौर: पार्षद के घर हमले के मामले में 18 आरोपी हुए गिरफ्तार, 9 के पुराने रिकॉर्ड मिले, जुड़ेंगे और नाम
Indore, Indore | Jan 22, 2025 इंदौर में वार्ड 65 के पार्षद के घर में घुसकर आतंक मचाने वाले 18 आरोपितों को पुलिस ने अब तक गिरफ्त में ले लिया है। हालांकि पुलिस ने अब तक कुल 27 बदमाशों की पहचान कर ली है, जिनमें से कई आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट अन्य बदमाशों के चेहरों और फोन कॉल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।