इंदौर: किराये पर गाड़ियां लेकर हेरफेर करने वाले आरोपी पर चंदन नगर पुलिस ने किया केस दर्ज, किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Jan 22, 2025 इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने गाड़ियां किराए पर लेकर हेरफेर करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसने आधा दर्जन महंगी कारें लेकर गायब कर दी। जिसमें फरियादियों के द्वारा चंदननगर थाने पर आरोपी भाविक चौरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। फरियादियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उनके मालिकाना हक की गाड़ियां किराए पर लेकर चलाने का झांसा दिया गया था।