खंडवा नगर: प्रेमिका के चक्कर में पड़ा शादीशुदा युवक, 7 लाख रु. लेकर भी लड़की ने कराई FIR
शादी के छह माह बाद युवक को एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया। प्रेम-प्रसंग ज्यादा दिन तक नहीं चला और उनके बीच विवाद हो गया। पहले तो पीड़िता ने धमकाया कि वह केस दर्ज करा देगी। फिर उनके बीच समझौता हुआ। जिसमें पीड़िता ने सात लाख रुपए की रकम ली। इस रकम के लिए युवक की पत्नी के भाई ने कर्ज लिया था। जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे की है।