बलौदा: केराकछार गांव की हसदेव नदी में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की जानकारी ग्रामीण ने दी
आज गुरुवार शाम 6 बजे के करीबन मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चाम्पा के केराकछार गांव निवासी मोहन लाल बिंझवार ने कहा कि की हसदेव नदी में रेत का उत्खनन और परिवहन जम्मकर हो रहा है. यहां चेन माउंटेंन से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, वहीं 2 जगह सैकड़ों हाइवा रेत को डंप किया गया है. केराकछार गांव में एक जगह से रेत के उत्खनन को गांव वालों ने रोका है।