बिधूना: कोतवाली क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी ने की थी जेब काटने की घटना, बिहार कन्नौज के निवासी-ASP
पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर लिया गया है।