मऊरानीपुर: झांसी मंडल के डीआरएम ने मऊरानीपुर स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया, साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की जांच के बाद दिए सख्त निर्देश
झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और निर्माणाधीन प्लेटफार्म की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के बाद अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।