पुष्पराजगढ़: मुख्यमंत्री के अमरकंटक दौरे पर खाने को लेकर मची लूट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मंगलवार 12:00 बजे सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के अमरकंटक आगमन पर आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग खाने की प्लेट लेकर परेशान होते नजर आ रहे हैं और खाने की लूट मची हुई है। यह वीडियो सोमवार का है जहां मुख्यमंत्री अमरकंटक में नर्मदे हर सेवा न्यास में आयोजित कार्यक्रम में आए हुए थे।