नसीराबाद: नसीराबाद के निकट मोतीपुरा गांव में श्रमिक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
गुरुवार को सुबह 7:30 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीराबाद में श्रमिक की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव,समीपस्थ ग्राम मोतीपुरा में एक 38 वर्षीय श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लिया।