निवाड़ी: अछरूमाता मंदिर प्रांगण से अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी, पृथ्वीपुर पुलिस में शिकायत दर्ज
Niwari, Niwari | Jul 6, 2025 भोपालपुरा ग्राम निवासी पवन पिता प्यारेलाल अहिरवार ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि वह अपनी बाइक से अछरूमाता मंदिर में आयोजित भण्डारे में गया हुआ था। साहू धर्मशाला के पास अपनी हीरो डीलक्स बाइक क्रमांक एमपी 36 एमपी 4617 को रखकर भण्डारे में शामिल होने चला गया। करीब आधे घण्टे बाद जब भण्डारे से खाना खाकर वापिस आया तो देखा बाईक नहीं थी।