बुधवार 11बजे संविधान दिवस के अवसर पर सभी सरकारी,अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों एवं स्थानीय निकायों में भारत के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के मूल्यों—न्याय,स्वतंत्रता,समानता एवं बंधुत्व—को जीवन और कार्यसंस्कृति में उतारना तथा नागरिकों और अधिकारियों में संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता लाना है।