सूरजपुर: ओबीसी महासभा जिला सूरजपुर ने जनगणना 2027 में OBC के लिए अलग कॉलम की मांग करते हुए सौंपा ज्ञापन
बुधवार दोपहर 2:00 बजे सर्व पिछड़ा वर्ग (OBC) महासभा, जिला सूरजपुर द्वारा आगामी जनगणना 2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पृथक कॉलम निर्धारित करने की मांग को लेकर पहल की गई। महासभा के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रमुख सदस्यों ने संयुक्त रूप से महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर, जिला सूरजपुर के माध्यम से विस्तृत ज्ञापन सौंपा।