अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग का दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने वार्ड नं 14 से नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक जाकिर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ 363, 366, 376 एवं पॉक्सो एक्ट 4,6 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी जाकिर मोहम्मद अकलतरा के वार्ड नं 14 का रहने वाला है।