धनौरा: मंडी धनौरा क्षेत्र में दिनदहाड़े व्यापारी पर हुआ हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मंडी धनौरा के हरदेव बाजार में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी स्पर्श गोयल को बाइक सवार एक नकाबपोश युवक ने अचानक थप्पड़ मार दिया और मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद व्यापारी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से भाग निकला।