गुलाना: तिंगजपुर सेक्टर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ने सदस्यों को आपदा से निपटने के तरीके बताए
मोहन बड़ोदिया विकासखंड के गुलाना सेक्टर के ग्राम तिंगजपुर में मंगलवार दोपहर 3 बजे आपदा प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अंतर्गत पंचायत भवन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इसमें जिला समन्वयक विष्णु प्रसाद नागर, जन अभियान परिषद मौजूद रहे।