श्रीनगर: सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता को संबोधित किया
प्रखंड कार्यालय परिसर श्रीनगर में शनिवार को 11 बजे आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से जनता को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।