लखीमपुर: प्यारेपुर मोहल्ले में लाखों की चोरी, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच पड़ताल
लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की जेल गेट पुलिस चौकी अंतर्गत प्यारेपुर मोहल्ले में रविवार तड़के एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई। बदमाशों ने पशु चिकित्सक डॉ. कमल किशोर शुक्ला के घर को निशाना बनाते हुए करीब 2 लाख रुपये की नकदी और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। मौके की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने शुरू किया जांच पड़ताल।