गोलमुरी-सह-जुगसलाई: छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र
जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को 5 बजे छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पत्र लिखा है। उन्होंने स्वर्णरेखा नदी के घाटों और कृत्रिम छठ घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा सुविधाओं की समय पर व्यवस्था करने की मांग की।