मुज़फ्फरनगर: सरकुलर रोड अंडरपास पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का सख्त निरीक्षण, विकास कार्यों में ढिलाई पर फटकार
सरकुलर रोड पर बन रहे रेलवे अंडरपास का रविवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने निरीक्षण किया। चौधरी चरण सिंह चौक से श्रीराम कॉलेज तक बन रही इस परियोजना की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अंडरपास बनने से शहर में जाम से राहत और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।