छिबरामऊ: किदवई नगर में टूटी सड़क के कारण गंदा पानी भरने पर स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, लोगों को हो रही समस्या
छिबरामऊ के किदवई नगर मोहल्ले में सड़क बनवाने को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने नगर पालिका व अन्य अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं रविवार की दोपहर 12:00 बजे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सड़क निर्माण करने की मांग की। इस दौरान कई मोहल्ला वासी मौजूद रहे।