चायल: नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक को काजू पानी टंकी तिराहे के पास से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
थाना चरवा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में वांछित आरोपी राम भवन निवासी उदाथी गढ़वा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 8 जून को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को काजू पानी टंकी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया!