गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे अनस मलिक नाम के शातिर अभियुक्त को सोमवार शाम करीब साढ़े 4 बजे भौपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अनस मलिक उपरोक्त के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 376//506 भादवि व 6 पोक्सो एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।