हनुमानगढ़: टाउन में जिला अस्पताल के बाहर दिनदिहाड़े एक और मोटरसाइकिल हुई चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही टाउन पुलिस
हनुमानगढ़ टाउन में जिला अस्पताल के बाहर से फिर एक बार और मोटरसाइकिल चोरी हो गई। इस संबंध में रणजीतपूरा निवासी बाइक मालिक ने टाउन थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। टाउन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल थाना के हेड कांस्टेबल मानसिंह को सुपुर्द की है।