शिवपुरा थाना क्षेत्र के जाडन में विवाह समारोह में हुए विवाद के बाद मंगलवार को दो लोगों ने शराब के ठेके के बाहर बैठे एक दलित युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायल को एंबुलेंस के जरिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाकर भर्ती करवाया गया है वहीं घटना को लेकर जाडन पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची है जो घटना को लेकर जांच पड़ताल कर रही है ।