फिरोज़ाबाद: गांव इंद्रई के पास ट्रक और मैक्स पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में ट्रक चालक की मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंद्रई के पास हाइवे पर ट्रक और मैक्स पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हुयी है। इस भीषण टक्कर में ट्रक चालक की मौत हुयी है। मृतक ट्रक चालक अजमेर का निवासी बताया जा रहा है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गयी है।