धामपुर: नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर के एक व्यक्ति ने टीबी रोग से परेशान होकर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या की
Dhampur, Bijnor | Jun 24, 2026 नहटौर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में 53 वर्षीय कलवा सिंह ने टीबी रोग से परेशान होकर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को करीब 12 बजे शव एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।गांव रघुनाथपुर के जंगल मे शव लटका मिला।वह मंगलवार की शाम से लापता था।