आरंग: निर्माणाधीन सोनकर समाज के भवन को जेसीबी से ढहाने वाले तीन आरोपियों को आरंग पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arang, Raipur | Apr 2, 2026 आरंग के वार्ड क्रमांक 3 में सोनकर समाज के द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक भवन को जेसीबी वाहन चलाकर कुछ सामाजिक तत्वों द्वारा ढहा दिया गया था मामले की आरंग थाना में शिकायत की गई जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुटी और बुधवार को मामले की तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तीनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा गया है