रैपुरा: रैपुरा में व्यापारी से ₹6 लाख की लूट, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार
Raipura, Panna | Jun 13, 2025 रैपुरा थाना पुलिस ने व्यापारी से 6 लख रुपए की लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके पास से 6 लाख रुपये नगद दो मोबाइल व एक मोटरसाइकिल जप्त की है। बताया जा रहा है कि व्यपारी को सोने की पत्तियां बेंचने के बहाने से आरोपियों ने रैपुरा बुलाया था और फिर मारपीट कर उसके साथ लूट की गई थी।