रैपुरा: रैपुरा थाने में नगर सुरक्षा समिति के युवक की सर्पदंश से मौत, क्षेत्र में शोक
Raipura, Panna | Jun 12, 2025 बघवार कला निवासी निलेश कोरी उम्र 33 वर्ष, जो नगर सुरक्षा समिति के सदस्य के रूप में रैपुरा थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे, उनका रात सर्पदंश से असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से पूरा पुलिस परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, निलेश कोरी कल रात्रि अपने घर में सो रहे थे, तभी उन्हें सर्प ने काट लिया।