फिरोज़ाबाद: दो समाजसेवियों ने बिन परिवार अकेले रह रहे लावारिस व्यक्ति की मौत के बाद विधि विधान से किया शव का दाह संस्कार
माता वाला बाग चतुर्वेदी कम्पाउण्ड पर तीस साल से शरण उपाध्याय के भटटे पर रह रहे जयप्रकाश पुत्र वीरेद्र सिंह उर्फ बहादुर सिंह उम्र करीबन 47 वर्ष की महीने 15 दिन से तबियत खराब हुई थी जिसे संज्ञान में लेकर शरण उपाध्याय ने सात दिसंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीती मध्य रात्रि व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। जिसका दाह संस्कार कराया गया है।