शिवसागर: शिवसागर अंचल कार्यालय में भूमि मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया, दर्जनों मामलों का किया गया निष्पादन
शिवसागर अंचल कार्यालय में आज शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब प्रभारी अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष रितेश कुमार के अध्यक्षता में भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार लगाया गया। जिसमे भूमि संबंधित दर्जनों मामलों का समाधान किया गया है। वहीं आज के भूमि संबंधित मामलों का थानाध्यक्ष रितेश कुमार और प्रभारी अंचलाधिकारी के द्वारा समाधान किया गया है।