महोबा: कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया, डीएम को ज्ञापन सौंपा
Mahoba, Mahoba | Nov 17, 2025 भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष स्वामी प्रसाद राजपूत ने बताया कि जिले में किसानों को खाद और बीज समय पर नहीं मिल रहे हैं। डीएपी और यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। इसके अलावा, कनोरा गांव में हर घर जल नल योजना अधूरी है, श्मशान घाट व चक रोड पर दबंग कब्जा है।