मऊरानीपुर: मऊरानीपुर क्षेत्र में सड़क घोटाले की गूंज, ग्राम प्रधान ने घटिया सामग्री से बन रही सड़क का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग
मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम धमना पायक से धवाकर तक बन रही सड़क में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण के आरोप लगे हैं। ग्राम प्रधान ने जांच की मांग की है, जबकि प्रशासन ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।