बरेली: हिन्दू महासभा ने आर्य समाज अनाथालय के बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन
हिन्दू महासभा ने आर्य समाज अनाथालय के बच्चों संग मनाया रक्षा बंधन, राखी के पर्व पर हिन्दू महासभा पहुंची आर्य समाज अनाथालय।मंडल अध्यक्ष पंकज पाठक आर्य समाज अनाथालय पहुंचे और आश्रम में रहने वाले अनाथ एवं गरीब बच्चों के साथ मिलकर रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। मौके पर आश्रम में रहने वाली बच्चियों से हिन्दू महासभा ने राखी बंधवाई और सभी बच्चों को मिठाई खिलाई।