करनाल: चारचमन के पास सड़क पर खड़ी गाड़ी के टायर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर लिया गया
Karnal, Karnal | Feb 8, 2024 चार चमन मुगल कैनाल सड़क पर खड़ी गाड़ी से चारों टायर चोरी कर ली गई थी। इस मामले में आरोपियों से पूछताछ में पाया गया कि दोनों आरोपियों ने चोरी की यह वारदात नशापूर्ति और पैसों के लालच में की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और वारदात में इस्तेमाल गाड़ी बरामद की जाएगी।