करनाल: सेक्टर-12 जाट भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूंनी ग्रुप द्वारा किया गया मीटिंग का आयोजन
Karnal, Karnal | Feb 8, 2024 सेक्टर 12 जाट भवन में भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 13 फरवरी को दिल्ली में किए जाने वाले प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर यूनियन के प्रवक्ता ने बताया कि सरकार उनकी मानी गई मांगों को पूरा नहीं कर रही । इसलिए दोबारा से प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उसी के चलते आज रणनीति तैयार करने के लिए मीटिंग की गई है।