तखतपुर: वाहन चेकिंग में खुला चोरी का राज, सरकंडा पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बरामद की, विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध हुआ
बुधवार को दोपहर 2:00 मिली जानकारी, वाहन चेकिंग में खुला चोरी का राज सरकंडा पुलिस ने चोरी की एक्टिवा बरामद की, विधि से संघर्षरत बालक पकड़ा गया सरकंडा पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी बरामद कर एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है। पूछताछ में बालक ने बहतराई स्थित श्रीधाम कॉलोनी से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।