बख्शी का तालाब: बीकेटी तहसील में अवैध खनन का खेल तेज, प्रशासनिक मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं
लखनऊ के बीकेटी तहसील क्षेत्र में अवैध खनन जारी होने के आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र में कहीं सरकारी जमीन से मिट्टी खोदी जा रही है तो कहीं निजी भूमि पर भी बिना अनुमति खनन किए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार रातभर खनन संचालन के लिए मोटी रकम देकर काम कराया जाता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।