शाजापुर: ग्राम झिरी निवासी व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
शाजापुर ग्राम झिरी निवासी व्यक्ति की जहरीले जानवर के काटने से मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम। अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीरम, पिता नारायण उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम झिरी जिला राजगढ़ को जहरीले जानवर के काटने पर परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने बीरम को मृत घोषित कर दिया।