आमेर: वैदिक उपनयन संस्कार महोत्सव में स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज ने क्षेत्र के 51 बटुकों को दिया आशीर्वाद
Amber, Jaipur | Jul 1, 2026 1 जुलाई दिन बुधवार शाम 6:00 बजे वेद स्वाध्याय पीठ गुरुकुल के तत्वाधान में माउंट रोड स्थित नहर के गणेश जी मंदिर परिषद में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवा महल विधायक एवं हाथों धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंद आचार्य महाराज ने समारोह में शामिल होकर सभी 51 बटुकों को आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।