जहानाबाद: बुलाकी बीघा में हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया, ₹2.3 लाख की चोरी, 1 अपराधी गिरफ्तार
कड़ौना थाना क्षेत्र के मुठेर गांव के टोला बुलाकी बीघा में मंगलवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में धावा बोलकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। इस वारदात में अपराधी घर से करीब दो लाख तीस हजार रुपये के सोने का गहना, नकदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लि