जलूद में हुई बकरियों की चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों सहित 1 नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 8 बकरियां व कार जब्त की गई है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने इस चोरी को अंजाम देने के लिए विशेष रूप से इंदौर की एक टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी से कार किराए पर ली थी।