जगदीशपुर: टीएमबीयू: महिला छात्रावासों का औचक निरीक्षण, अवैध आवास पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) की डीएसडब्ल्यू प्रो. अर्चना कुमारी साह ने शनिवार को लालबाग स्थित पीजी गर्ल्स छात्रावासों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह, पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर और वार्डन डॉ. इंदु कुमारी भी मौजूद थे।