टोडारायसिंह: अलियारी में रुद्र महायज्ञ का पोस्टर विमोचन, 21 से 29 मई तक होगा आयोजन
Todaraisingh, Ajmer | May 2, 2026
कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने तेजाजी धाम काचरिया रोड अलियारी में आयोजित होने वाले रुद्र महायज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया। यह 11 कुंडीय महायज्ञ 21 से 29 मई तक संत अमर दास महाराज के सानिध्य में आयोजित होगा। यज्ञाचार्य पंडित रमाकांत शर्मा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।