जांजगीर: नरेगा की नौकरी छोड़कर किसान ने एक एकड़ से कम में मल्टी-लेयर खेती से 4 गुना मुनाफा कमाया
जांजगीर-चांपा जिले के करनौद गांव के किसान रामनारायण जलतारे ने नवाचार से खेती की नई मिसाल पेश की है। नरेगा सुपरवाइजर की नौकरी छोड़ उन्होंने मल्टी-लेयर फार्मिंग शुरू की, जिसमें एक एकड़ से कम जमीन पर तरबूज, मिर्च, टमाटर और बैंगन की खेती कर 4 गुना तक आय हासिल की। उन्होंने यूएसएम स्पेशल तरबूज की खेती में भी सफलता पाई, जो पहले इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त नहीं मानी।