सीलमपुर: सीलमपुर : मीत नगर फ्लाई ओवर पर सिरफिरे ने तीन राहगीरों पर चलाई गोली,एक की मौत, खुद को भी गोली मारकर दी जान
राजधानी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है, एक सिरफिरे ने एक के बाद एक तीन राहगीरों पर गोली चलाने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी. इस गोली कांड में एक बाइक सवार की भी मौत हो गई है, जबकि स्कूटी सवार की हालत गंभीर बताई जा रही है, इस फायरिंग में ऑटो चालक बाल बाल बच गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.